0 1 min 2 hrs

नई दिल्ली
आज आईपीएल 2026 में डबल हेडर यानी दो मैच हैं। शनिवार को दिन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। आरसीबी ने दिल्ली के सामने 176 रनों का टारगेट रखा है। आरसीबी ने टॉस गंवाने के बाद निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 175 रन बनाए। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी के लिए सर्वाधिक रन फिल साल्ट ने बनाए।

सलामी बल्लेबाज साल्ट ने 28 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 63 रनों की पारी खेली। टिम डेविड ने 17 गेंदों में 26 रनों का योगदान दिया। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 13 गेंदों में तीन चौकों के जरिए 19 रनों की पारी खेली। देवदत्त पडिक्कल (13 गेंदों में 18), जितेश शर्मा (20 गेंदों में 14) और कप्तान रजत पाटीदार (4 गेंदों में 8) भी कुछ खास धमाल नहीं मचा सके। रोमारियो शेफर्ड के बल्ले से महज एक रन निकला। क्रुणाल पांड्या 10 गेंदों में 12 बनाकर रनआउट हुए। भुवनेश्वर कुमार 2 गेंदों में 3 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए कुलदीप यादव, कप्तान अक्षर पटेल और लुंगी एनगिडी ने दो-दो जबकि मुकेश कुमार ने एक विकेट चटकाया।

DC Score: 179/4 (19.5 ओवर)

RCB Score: 175/8 (20 ओवर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *